ऋषिकेश- देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्वघाटन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-ढालवाला मुनिकीरेती वार्ड नंबर 11 चीनी गोदाम के निकट व्यास मोहल्ला में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें देवभूमि माँ गंगा स्वयंसेवी चौरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा महिला सिलाई, बुनाई, कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर, एवं योगा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मंगलवार को केंद्र का उद्घाटन ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुनिकीरेती के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल व उद्यान विभाग मुनिकीरेती की पदाधिकारी संगीता गुप्ता मौजूद रही। इस मौके पर हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा जो रोजगार में सहायक होगा। कहा कि शिक्षित नारी राष्ट्र की आदिशक्ति के समान है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से ही देश तरक्की करेगा। शिक्षित बालिका दो कुलों को रोशन करती है इसलिए सभी बालिकाओं को उचित शिक्षा दिलवाने चाहिए। देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रीना उनियाल ने कहा इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य महिला को अच्छी समझ और प्रशिक्षण प्रदान करना है। हमें विश्वास है कि या प्रशिक्षण केंद्र हमारे सभी प्रशिक्षुओं लिए मूल्यवर्धन करेगा। इस मौके पर देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चौरिटेबल ट्रस्ट सचिव- अमिता उनियाल, कोषाध्यक्ष- योगेश उनियाल, सुमन गुवाड़ी, मधु रतूड़ी, मधु बिजल्वाण, रोशनी उनियाल, सोनिया उनियाल, बबीता सकलानी, रौनी पंवार, संगीता उनियाल, डॉ. ज्योति शर्मा, सुषमा बहुगुणा आदि लोग मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News