ऋषिकेश- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बनाया गया फर्जी ट्वीटर अकाउंट, बीजेपी को बदनाम करने की साजिश

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- राज्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के फर्जी ट्वीटर अकाउंट बनाने और उससे ट्वीट करने का मामला सामने आया है। गैर जिम्मेदाराना ट्वीट किये जाने के खिलाफ पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने ट्वीटर अकाउंट बंद कराने और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वर्मा ने एसएसपी को दिए गए पत्र में कहा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी के जरिये गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने आईडी को बंद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की भी मांग की है। बता दें कि महेद्र भट्ट के नाम से बनाए गए फर्जी ट्वीटर अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बारे में ट्वीट किया गया था। इसमें लिखा गया था कि त्रिवेंद्र रावत को अविस्मरणीय वसुधारा ट्रैक पूरा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं। ट्वीट में आगे लिखा गया था कि कुमाऊं क्रशरी चंदन मनराल को जेल से सकुशल वापसी पर बधाई एवं शुभकामनाएं, आप कम दाम में पेपर लीक करके, युवाओं में सरकारी रोजगार यूं ही बढ़ाते रहें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News