ऋषिकेश- धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, राज्य में अब जिनके पुत्र या पौत्र 20 साल से ऊपर हैं उनको भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है राज्य के निर्धन लोगों के लिए या कहा जाए आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के लिए धामी सरकार का यह दीपावली का एक बड़ा गिफ्ट है।
राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग ने फैसला किया है अब गरीबी रेखा में रहने वाले उन परिवारों को भी वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी जिनका पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से ऊपर है। राज्य सरकार ने जो गरीबी में जी रहे हैं और जिनकी आए प्रतिमाह ₹4000 से नीचे है। काफी लंबे समय से इस बात की लोगों के द्वारा मांग उठाई जा रही थी कि जिनके पुत्र या पुत्री 20 वर्ष से ऊपर है उनको भी वृद्धावस्था पेंशन दी जाए। क्योंकि उनका आमदनी का कोई जरिया नहीं है और जो वाकई में निर्धन है। उन परिवारों के आय प्रमाण पत्र को देखते हुए सरकार उनको वृद्धावस्था पेंशन लागू करेगी। इसका बकायदा शासनादेश भी 21 तारीख को जारी हो चुका है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News