ऋषिकेश- अखिल भारतीय संत समिति ने असामाजिक तत्वो के द्वारा मधुबन आश्रम में घुसपैठ किए जाने की कड़े शब्दों में की निंदा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मधुबन आश्रम में अखिल भारतीय संत समिति एवं विरक्क्त वैष्णव मंडल महामंडलेश्वर की ओर से दयाराम दास महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संतो ने सर्व समिति से 14 अक्टूबर को कुछ असामाजिक तत्वो के द्वारा मधुबन आश्रम में घुसपेठ को लेकर कड़ी निंदा की गई। इसके साथ ही संतो ने कहा की मधुबन आश्रम के मुख्य सेवारत परमानंद दास महाराज की सेवा से सन्तुष्टि व्यक्त की गई। इसके साथ ही संतो ने प्रशासन को भी कढ़ी चेतावनी दी की भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो। जिससे मधुबन आश्रम की सेवा एवं परिकरों को हानि हो। बैठक मैं निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक बैठक का आयोजन होगा जिसमे क्षेत्र के संत महामंडलेश्वर एवम सामाजिक महानुभावों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर स्वामी गोपालाचर्य, ब्रह्मचारी केशव स्वरूप, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत विनय सारस्वत, दामोदर दास आदि संत मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News