ऋषिकेश- देर रात गहरी खाई में गिरा वाहन 3 गंभीर रूप से घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बीती देर रात एसडीआरएफ टीम ढालवाला को थाना मुनिकीरेती से सूचना मिली कि तपोवन लेमन ट्री होटल के पास एक कार लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी निरीक्षक कविन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एक सब टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। SDRF टीम तुरंत ही रेसक्यू उपकरणों के साथ रात के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में गहरी खाई में उतरी व घायलों तक पहुंच बनाई। एक घायल को पैदल व दो अन्य को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक लाया गया, दोनों गंभीर अवस्था मे है। सभी को 108 के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया गया। तीनो व्यक्ति लेमन ट्री होटल के स्टाफ हैं जो की इस होटल से ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। अचानक इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई व सौभाग्य से कार नदी के पास जाकर ही रुक गयी। जिससे SDRF टीम द्वारा समय पर पहुंचकर सबके प्राणों की रक्षा समय रहते की जा सकी।
घायलों का विवरण
मनीष बोहरा पुत्र मदन बोहरा उम्र 24 पिथौरागढ़ , होटल में एचआर के पद पर है। सुमन चौहान पुत्र अब्बल सिंह उम्र 33, किरानु उत्तरकाशी , एसबीएन के पद पर हैं। राजेश पुत्र लक्ष्मी चंद जखमोला उम्र 29 , शिवाजी नगर ऋषिकेश। एसडीआरएफ रेसक्यू टीम में निरीक्षक कविन्द्र सजवाण, हेड कॉन्स्टेबल दरमान सिंह, किशोर कुमार, मातबर सिंह, पंकज बिष्ट, मनमोहन सिंह, सुमित तोमर, पेरामेडिक्स अमित कुमार मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News