ऋषिकेश- उच्च न्यायालय ने मधुबन आश्रम के सेवकों पर लगी धारा 420 को हटाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- इस्कॉन न्यू वृंदावन ईस्ट ट्रस्ट से निष्कासित ट्रस्टीयो हृषिकेश मफतलाल, आरके महेश्वरी, एसपी महेश्वरी, रवि खतनार और राजेश तलवार द्वारा मधुबन आश्रम के सेवकों पर झूठे व बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। निष्कासित ट्रस्टीयों द्वारा एक झूठी एफआरआई के तहत धारा 467,468,408, व 420 आईपीसी के तहत दर्ज कराई गई। जिसमें पुलिस ने जांच करने के बाद धारा 467 व 468 हटा दी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने मामले को सुनने के पश्चात धारा 420 मधुबन के सेवकों से हटा ली। इससे यह सिद्ध होता है कि निष्कासित लोगों हेमंत ठाकुर (हरे कृष्ण दास) दीन गोपाल दास व अन्य इस्कॉन ऋषिकेश के नाम से अनाधिकृत चंदा व अन्य सामग्री ऋषिकेश वासियों से ले रहे हैं। मधुबन आश्रम का नाम लेकर इनका मधुबन आश्रम से कोई लेना देना नहीं है। जनता को गुमराह करने के लिए अनेक प्रकार की झूठी खबरें प्रसारित कर रहे हैं। इसमें जो भी कानूनी विवाद है उसका निस्तारण वैधानिक तरीके से किया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News