ऋषिकेश- राजकीय आदर्श इण्टर कालेज आईडीपीएल में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय आदर्श इण्टर कालेज आईडीपीएल वीरभद्र में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया गया।
शनिवार को क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, नितिन गुप्ता (अध्यक्ष रोटरी क्लब) संजय त्यागी, ओम प्रकाश गुप्ता (स्पोर्ट्स कोच व मैनेजर) चेतन चौहान (पार्षद), अजीत सिंह गोल्डी (पार्षद) मुकेश गौनियाल (बीडीसी मेम्बर हरिपुर कलां) विशाल भट्ट (अध्यक्ष युवक मंगल दल हरिपुर कलां) के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
इस अवसर पर वीरभद्र क्रिकेट अकादमी के कोच अभिषेक नेगी , विजय पाल सिंह (कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस), शुभम पोखरियाल, अपर्णा सिंह , राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज, नितिन ममगाई, अनुराग मलिक आदि मौजूद रहें।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता (नगर समन्वयक एनएसएस) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राजकीय आदर्श इण्टर कालेज आईडीपीएल के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को खेल के माध्यम से एक अच्छा नागरिक बनते हुए कैसे अपने परिवार और राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य का निर्वाहन कर सकते है पर प्रकाश डाला गया। वीरभद्र क्रिकेट अकादमी के कोच अभिषेक नेगी का धन्यवाद किया कि उन्होंने बच्चो के हित के लिए यह कार्य शुरू किया। आशा है कि इस क्षेत्र से बहुत जल्दी ही क्रिकेट के क्षेत्र में काफी बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News