ऋषिकेश- भाजपा संगठनात्मक मंडल की नवीन कार्यकारिणी ने पूर्व मंत्री से की मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा संगठनात्मक मंडल ऋषिकेश की नवीन कार्यकारिणी ने मुलाकात की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने को कहा।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक अनुशासनात्मक संगठन है, जो विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भी है। कहा कि भाजपा में र्निविवाद और स्वच्छ छवि के लोगों को स्थान मिलता है। उनकी योग्यता के अनुसार पद भी दिए जाते हैं।
डा. अग्रवाल ने सभी नवीन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कहा कि भाजपा संगठन ने जो विश्वास आप पर जताया है, उसे जिम्मेदारी के साथ निभाएं। कहा कि भाजपा संगठन को आगे बढ़ाकर आम जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। जिससे आम जनता योजना का लाभ उठा सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर यादव, गुड्डी कलूड़ा, सीमा रानी, राहुल दिवाकर, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, मंडल मंत्री ज्योति पांडे, राधेश्याम जाटव, पवन गोयल, सौरभ गर्ग, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कार्यालय मंत्री अंबर जोशी, मीडिया संयोजक बृज मोहन मनोड़ी, आईटी संयोजक राजेंद्र बिजल्वाण, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News