ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 03 नए मरीज मिले,12 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में शुक्रवार को केवल देहरादून जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं, जबकि 12 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले 50 से कम हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 706 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज स्वस्थ होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 49 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। वहीं पौड़ी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमिसंह नगर, नैनीताल, चमोली, और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.42 दर्ज की गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News