ऋषिकेश- अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में महिला आयोग ने गठित की समिति, जांच के हर पहलुओं पर रखेंगी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण पर महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के आदेश अनुसार एक समिति का गठन किया गया है।जोकि अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में जांच एवं जांच के विभिन्न पहलुओं पर पैनी नजर रखने हेतु कार्य करेगा। यह प्रकरण अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है जिस पर त्वरित रूप से कार्यवाही किया जाना अनिवार्य है। अध्यक्ष के आदेश अनुसार आयोग के स्तर पर प्रकरण के परीक्षण/जांच एवं जांच के विभिन्न पहलुओं पर नजर रखने हेतु निम्न अधिकारीगणों को नामित किया है। जिसमें उप जिलाधिकारी यम्केश्वर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पौड़ी विजया चौधरी, एसआई लक्ष्मण झूला चौकी
उक्त गठित समिति प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी और आयोग को जांच व सभी गतिविधियों से अवगत कराएगी।यह जानकारी आयोग की सदस्य कामिनी गुप्ता द्वारा दी गयी है और जिला अधिकारी को सूचित किया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News