ऋषिकेश- अंकिता भंडारी मामले में पत्रकारों को मिल रही धमकी पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में निष्पक्ष और निडर होकर पत्रकारिता कर रहे पत्रकार भाइयों को धमकी देने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने तुरंत संबंधित पत्रकारों को मिलने के लिए बुलाया। वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर पांडेय के नेतृत्व में करीब 22 मिनट तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हत्याकांड को शुरू से कवर कर रहे आशुतोष नेगी व विजय रावत से हर घटनाक्रम को समझा। गौरव तिवारी ने भी अंकिता भंडारी हत्याकांड के कई पहलुओं को बताया। उन्होंने मौके पर कई महत्वपूर्ण चीज़ों को भी नोट भी कराया। मुख्यमंत्री ने घटनाक्रम को जानने के बाद तुरंत पटवारी वैभव प्रकाश को सस्पेंड करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने अन्य दो महत्वपूर्ण चीज़ों को लेकर एसआईटी प्रभारी पी रेणुका से बात की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने धमकी देने वाले मामले में जल्द खुलासा करने और कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News