ऋषिकेश- योजनाओं का कार्यानुवन आई डी पी एल, कृष्णानगर को बिना उजाड़े किया जाएगा- प्रेमचंद अग्रवाल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- सुरक्षित आईडीपीएल अभियान के तहत आईडीपीएल निवासीयों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट वार्ता की। मंत्री ने आस्वस्त किया कि सरकारी योजनाओं का कार्यानुवन आइडीपीएल, कृष्णानगर को बिना उजाड़े किया जाएगा ।
सोमवार को सभी आइडीपीएल निवासी कम्यूनिटी सेंटर पर एकत्र हुए और एकजुट होकर मंत्री के कैम्प कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने वार्ता में आस्वस्त किया कि आईडीपीएल और कृष्णा नगर निवासियों के लिए वे पूर्व में ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर चुके हैं कि आईडीपीएल और कृष्णा नगर निवासियों को उजाडे बिना ही सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए।
उन्होंने सभी निवासियों को आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से उनकी भेंट करवा कर भी यह प्रस्ताव उनके सामने रखेंगे। किसी का भी घर उजड़ने नहीं दिया जाए, और सरकारी योजनाएं भी पूर्ण हो जाए। वार्ता में योगी तिवारी, शमशेर सिंह, पुनीत बजाज, नवनीत शर्मा, विजेंदर भारद्वाज, दर्शना श्रीधर, निर्मला मान, विमलेश शर्मा, गीता मित्तल, रूपिंदर कौर आदि
शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News