ऋषिकेश- ढालवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हरीश रावत का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला की और से नगर आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस स्वागत किया गया। बता दें कि हरीश रावत बद्रीनाथ धाम के दौरे के दौरान ढालवाला में रुके। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस मौके पर हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2023 नगर पालिका के चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।
स्वागत करने वालों में उत्तम असवाल जिला अध्यक्ष, महावीर खरोला नगर अध्यक्ष, राजेन्द्र राणा, अजय रमोला, दिनेश भट्ट, बलवंत चौहान, अनिल रावत, विनोद सकलानी, दिनेश सकलानी, सुरेंद्र भंडारी, दयाल सिंह भंडारी, वीरेंद्र उनियाल, शिवम भट्ट, मुकेश भंडारी।, अमित तड़ियाल, अनिता कोटियाल, सरस्वती आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News