ऋषिकेश- रसायन प्रवक्ता ज्योति किरण लोहनी का एनसीसी के जूनियर डिविजन महिला विंग ऑफिसर के रूप में चयन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल की रसायन प्रवक्ता ज्योति किरण लोहनी का उत्तराखण्ड की आर्मी विंग 31 बटालियन एनसीसी हरिद्वार के जूनियर डिविजन महिला विंग (एस डब्लू) के एएनओ.फर्स्ट ऑफिसर के रूप में चयन किया गया। एनसीसी के प्रशिक्षण हेतु गई ज्योति किरण लोहनी को प्रशिक्षण के दौरान मैप रीडिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया।विद्यालय के प्राचार्य राजीव लोचन सिंह ने बताया कि ज्योति किरण लोहनी अब एनसीसी के एएनओ फर्स्ट ऑफिसर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर विधालय परिवार गौरवान्वित है। हम लोहनी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उनकी कड़ी मेहनत, लग्न और निष्ठा के लिए विद्यालय परिवार की और से उनको साधुवाद संप्रेषित करते है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News