ऋषिकेश- मुनिकी रेती व ऋषिकेश में डेंगू का कहर , अस्पतालों में लगी मरीजों की लंबी कतारे
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मुनिकीरेती व ऋषिकेश आदि क्षेत्रों में डेंगू लगातार अपने पांव पसार रहा है। भारी संख्या में डेंगू के मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं जिसको लेकर प्रशासन गंभीर दिखाई दे रहा है। नगर पालिका मुनिकीरेती व स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुक्त रुप से लोगों के घर जा जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अपने घर के पास पानी इकट्ठा ना होने दें, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें, लेकिन मुनीकीरेती क्षेत्र में बस पार्किंग और ऋषिकेश बस अड्डे का हाल बुरा है। मुनीकीरेती बस पार्किंग में बरसात के कारण भारी मात्रा में पानी ईकट्ठा हो रखा है. पानी की निकासी ना होने के कारण जगह-जगह पानी का भराव है। जिस कारण अलग-अलग राज्यों से आने वाले यात्रियों को डेंगू का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि बस पार्किंग में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण अक्सर पानी भर जाता है। पीडब्ल्यूडी विभाग और सिंचाई विभाग से कई बार नगर पालिका द्वारा अनुरोध किया गया है। लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पा रही है। वही ऋषिकेश बस अड्डे पर भी पानी के नल टूटे हुए हैं जिसका पानी सड़क पर फैल रहा है। शौचालय तो बना दिए गए, लेकिन पानी की निकासी ना होने के कारण सारा गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। लोग उस गंदे पानी में चलने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में डेंगू जैसी घातक बीमारी लोगों को अपने चपेट में ले रही है।
