ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा छात्र, छात्राओं को दिलाई नशा मुक्त समाज की शपथ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में उत्तराखण्ड मित्र पुलिस द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र, छात्राओं को नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिन्तामणि मैठाणी ने कहा कि नशा समाज और राष्ट्र का शत्रु है। बाल्यावस्था से इसके शिकार हुए बच्चे अपने साथ साथ अपने परिवार अपने समाज और अपने राष्ट्र का नुकसान पहुंचाते है। यदि आपके आस पास कोई नशा करता है तो आप उसको समझाए कि यह घातक है इसके सेवन से शरीर को तो हानि होती है। लेकिन समाज और राष्ट्र भी इससे प्रभावित होता है। हमें स्वच्छ, सुन्दर , स्वस्थ और समृद्ध भारत के विकास के लिए नशे का परित्याग करना चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि भटके हुए समाज को सही दिशा दिखाने में विद्यालयों का विशेष योगदान रहता है। यदि हम समाज और राष्ट्र को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाना चाहते है तो हमें नशीले पदार्थो का बहिष्कार करना होगा तभी हम अपने भारत को विकसित देशों के श्रेणी में ला सकते है। इस अवसर पर दुष्यंत कुमार, रोमिल कुमार, युवराज सिंह, श्याम सुन्दर रयाल, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, श्रीमती सीता तिवारी,प्रदीप रावत ,इंद्रेश रावत, राजेन्द्र प्रसाद नोटियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, राकेश जुयाल, ललित कुमार चौहान, विनोद पंवार, मनोज शर्मा, बलबीर रावत तथा छात्र, छात्राओं ने शिरकत की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News