ऋषिकेश- केकई रानी के निधन के बाद उनकी आंखें दो लोगों की अंधेरी जिंदगी को करेंगी रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बीते रविवार को चन्द्रेश्वर नगर निवासी केकई रानी का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनके निकटतम ऋषभ पोरवाल ने उनके पोत्र पीयुष सिंह से नेत्रदान के लिए स्वीकृति लेकर नेत्र दान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग को सूचित किया।
नारंग के आग्रह पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम उनके निवास पर पहुंची जहां टीम ने दोनों कोर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। प्रारम्भिक जांच में डॉ. मिताली के अनुसार दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं,जिन्हें आवश्यक जांचो के बाद दो नेत्र हीनो की आंखों में प्रत्यारोपित कर दिया जाएगा।
नेत्रदान के इस कार्य पर राकेश रावल, कमल कालरा, बिंदिया भाटिया, राजीव अरोड़ा, अनिल कक्कड़ ने परिजनों का आभार व्यक्त किया। नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामचरण चावला के अनुसार मिशन का 243 वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News