ऋषिकेश- लंपि वायरस का ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में बड़ा प्रकोप, बनखंडी मे 2 गायो ने तोड़ा दम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- लंपी वायरस का प्रकोप तीर्थ नगरी में भी बढ़ने लगा है। इसके प्रकोप से बनखंडी में दो गाय की मौत हो गई है।
सोमवार को बनखंडी में लैंपी वायरस से एक गाय ने दम तोड़ दिया है। इसके चपेट में अन्य पशुओं के भी आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि लंपी वायरस का प्रकोप उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में अपने पैर पसार रहा है। यह वायरस अधिकतर जानवरों में पाया जाता है। इस बीमारी को रोकने के लिए पशु चिकित्सकों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो यह बीमारी महामारी का रूप धारण कर सकती है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News