ऋषिकेश- भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत गुब्बारों में भरी गैस में लगी आग से झुलसे

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड के नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत एक हादसे में घायल हो गए। दरअसल शशांक रावत के युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारे फट पड़े और गुब्बारों में आग लग गई। जीप में चढ़े भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आ गए और झुलस गए। आनन-फानन में घायल लोगों को अस्पताल में भेजा गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News