ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 15 नये मरीज मिले, 27 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-उत्तराखंड में एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। राहत की बात ये है कि दूसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार तीन सितंबर को 77 नए संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटे के दौरान 27 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 415 है। एक जनवरी 2022 से अब तक 322 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.31 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.68 फीसद है।

%d bloggers like this:
Breaking News