ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षाविदों को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थ नगरी के शिक्षाविदों को सम्मानित किया। डॉ अग्रवाल ने गुरु के बिना ज्ञान को अनुपयोगी बताया।
रविवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षाविदों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने राम प्रसाद मैठाणी प्रधानाचार्य सत्येश्वरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज प्रतीतनगर रायवाला, सुशीला बर्थवाल प्रिंसिपल नाभा हाउस राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गोपाल दत्त जोशी पूर्व प्रधानाचार्य आईडीपीएल इंटर कॉलेज, पूर्व शिक्षाविद श्री भरत मन्दिर इंटर कॉलेज बंशीधर पोखरियाल, आरएस पुण्डीर पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खदरी व रसायन विज्ञान प्रवक्ता को सम्मानित किया गया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज का ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अति महत्वपूर्ण स्तंभ है। शिक्षक ज्ञानार्जन का अन्याय साधक, अनगिनत प्रेरणाओं का जनक है। जो अपने समस्त जीवन को तेल के दीपक की तरह जलाकर एक ऐसी नस्ल को तैयार करता है, जो परिवार समाज और राष्ट्र रुपी उद्यान में विभिन्न प्रकार के पुष्पों को सुगंध करती है। गुरु अपने शिष्य का ध्यान सन्तान की तरह रखते हैं। गुरु सिर्फ ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने वाला मार्ग भी दिखाता है। गुरु कभी भी अपने शिष्य का बुरा नहीं चाहता। गुरु अपने शिष्य को संस्कार युक्त शिक्षा देता है जिससे शिष्य समाज में स्वयं को स्थापित कर सकें। गुणवत्तापूर्ण शोधों पर शिक्षक और विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक स्थिति पर सचेत रहकर कार्य करने की क्षमता विकसित करने की आवश्यकता है। शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच ऐसे संबंधों का निर्माण होना चाहिए जिससे शिक्षक अपने विद्यार्थियों के भविष्य को निखार सके।

%d bloggers like this:
Breaking News