ऋषिकेश- उत्तराखंड में डेंगू के कहर ने बढ़ा दी स्वास्थ्य विभाग की चिंता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोरोना से राहत के बाद अब प्रदेश में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। कई लोग डेंगू की चपेट में आ गए है। कई जगह डेंगू की हॉटस्पॉट बन गई है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना है। ऋषिकेश का चंद्रेश्वरनगर हॉटस्पॉट बन गया है। यहां से कई लोग अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। राजकीय चिकित्सालय में शनिवार तक 17 मामले आ चुके हैं। ऐसे में जनता को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। डेंगू की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News