ऋषिकेश- विधानसभा अध्यक्ष ने अब तक हुई भर्तियों की जांच कराने को लेकर की कमेटी गठित

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने अब तक हुई भर्तियों की जांच कराने की घोषणा करते हुए कमेटी गठित कर दी है। साथ ही विस सचिव को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। कमेटी को एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट सौपने का समय दिया गया है।
शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि न तो खाऊंगी और न ही किसी को खाने दूंगी। उन्होंने कहा है कि बैक डोर भर्ती मामले में पहले 2012 से 2022 तक की नियुक्तियों की जांच होगी। इस जांच के लिए एक महीने का समय निर्धाति किया गया है। इसके साथ ही विधानसभा सचिव को एक महीने के अवकाश पर भेज दिया गया है। इन घोटालों से विधानसभा की गरिमा गिरी है। युवाओं को ऋतु खंडूडी ने नियुक्ति को लेकर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी गठित की गई है। बताया जा रहा है कि तीन सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार कोठिया होंगे। सुरेंद्र सिंह रावत और अविनेन्द्र सिंह नयाल इसके सदस्य होंगे। इस जांच के बाद राज्य बनने के बाद से सभी भर्तियों की जांच भी की जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News