ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 61 नये मरीज मिले,165 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। संक्रमितों की टीवीतुलना में दोगुने से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या पांच सौ से कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1822 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। नौ जिलों में 61 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें देहरादून जिले में 21, नैनीताल में 18, हरिद्वार में सात, पिथौरागढ़ में चार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी और अल्मोड़ा में तीन-तीन, चमोली, चंपावत जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिले में कोई नया मामला नहीं मिला है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में 165 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 495 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.60 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत रही।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News