ऋषिकेश- सामाजिक बुराइयों को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ग्रामसभा खदरी के ग्रामीणों ने अवैध शराब, स्मैक तस्करी, सट्टेबाजी एंव क्रिकेट मैच सट्टा जैसी सामाजिक बुराईयों के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया हैं। विगत् 17 अगस्त से 31 अगस्त तक साँकेतिक धरना दिया गया। जिसे आज से क्रमिक अनशन के रूप में तब्दील किया गया। क्रमिक अनशन में भाग लेने वाले आंदोलनकारियों में खदरी ग्रामसभा की भूतपूर्व ग्रामप्रधान सुनीता रावत,राज्य आंदोलनकारी देवी प्रसाद व्यास,, सोहन सिंह रौतेला, योगराज दत्त नौटियाल, धर्मराज सिंह पुण्डीर, शिव प्रसाद डोभाल रहे। इस मौके पर पूर्व ग्रामप्रधान सुनीता रावत ने कहा कि 15 दिन अनवरत सांकेतिक धरना देने के बाद भी प्रशासन कार्रवाई के नाम पर केवल छोटे शराब तस्करों को ही पकड़ कर इतिश्री कर रही है। यदि पुलिस प्रशासन का यही रवैया रहा तो वे बहुत जल्द मातृशक्ति के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। इस अवसर पर विजयपाल सिंह रावत, दिनेश पँवार, निर्मला देवी, कमलेश शर्मा, अनिल रतूड़ी, सतेंदर पँवार,अनिल पुण्डीर, हेमू पुण्डीर,सन्दीप सिंह, अशोक शर्मा,गब्बर कैंतुरा उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News