ऋषिकेश- पुलिस ने कच्ची शराब के जखीरे के साथ तीन तस्कर किये गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- रायवाल पुलिस ने 03 दुपहिया वाहनों से 190.5 लीटर कच्ची शराब का अवैध परिवहन करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष रायवाला भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों/शराब तस्करों/कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीम द्वारा रायवाला रेलवे अंडरपास के पास से आने वाले वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान राजपाल सिंह उर्फ राजू पुत्र बूटा सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मधपुरी थाना बडापुर बिजनौर उ.प्र, गुरनाम सिंह पुत्र जग सिंह निवासी ग्राम भोगपुर थाना बढापुर बिजनौर उ. प्र, कुलवन्त सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई।
पुलिस टीम में-उ.नि. कुशाल सिंह रावत, उ.नि. नीरज कुमार, कानि. दिनेश महर, कानि.अनित कुमार,कानि. शीशपाल,कानि. गजपाल सिंह, कानि. राजीव यादव,कानि. गोनी पुरी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News