ऋषिकेश- खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पर्वतीय ठेकेदारों को नई शर्तो मे वार्षिक टर्न ओवर में छूट देने की मांग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- खानपुर विधायक उमेश कुमार ने ऊर्जा सचिव को पत्र प्रेषित कर पूर्व की भांति पर्वतीय क्षेत्रों के ठेकेदारों को नई शर्तों में वार्षिक टर्नओवर में छूट प्रदान करने की मांग की है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के ठेकेदार विभाग से जारी निविदाओं में प्रतिभाग कर सके। उन्होंने ऊर्जा सचिव को अवगत कराया कि विद्युत वितरण मंडल रानीखेत और अन्य डीविजनों की निविदाओं में अत्यधिक वार्षिक टर्नओवर रखा गया है। जिसका स्थानीय पर्वती क्षेत्र के लाइसेंस धारी ठेकेदार लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसका सीधा लाभ बाहरी ठेकेदारों को मिल रहा है। कोविड महामारी के चलते पर्वतीय लाइसेंस धारी ठेकेदारों की हालत बेहद दयनीय है। जिससे पर्वतीय लाइसेंसी ठेकेदारों का वार्षिक टर्नओवर शर्तों के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ऊर्जा सचिव से पूर्व की भांति पर्वतीय क्षेत्रों के ठेकेदारों को नई शर्तों में वार्षिक टर्न ओवर में छूट देने की मांग की है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News