ऋषिकेश- नदियों का जलस्तर बढ़ने से पुलिस ने नदियों के किनारे व घाटों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- नदियों का जलस्तर बढ़ जाने तथा पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने की संभावना है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा स्वयं नेतृत्व करते हुए कोतवाली के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को मौसम द्वारा जारी चेतावनी से अवगत कराते हुए उपरोक्त संबंध में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रचार-प्रसार करने तथा नदियों के किनारे बसे लोगों को सतर्क एवं सुरक्षित करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके पश्चात आज ऋषिकेश पुलिस के द्वारा चंद्रभागा नदी किनारे झुग्गी-झोपड़ियों, घाटो एवं अन्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों को खतरे वाले स्थानों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया एवं सतर्क किया गया। भारी वर्षा के दृष्टिगत नदियों का जलस्तर बढ़ जाने के कारण किसी भी प्रकार की घटना की संभावना के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा जल पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित कर नदियों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करने हेतु आदेशित किया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News