ऋषिकेश-118 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा 19 अगस्त को बस अड्डे के पास अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोक कर चेक किया गया तो उसके पास से 118 ग्राम चरस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता अमित उर्फ अभी पुत्र अभिलेख धीमान निवासी दुर्गा मंदिर गली नंबर 2 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार, चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश, कॉन्स्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल लाखन सिंह, कांस्टेबल युवराज शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News