ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने सत्यापन ना कराने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, सड़कों के किनारे से हटाया गया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा थाना चौकियों पर टीमें गठित कर जगह-जगह सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में 17 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में 04 सब इंस्पेक्टर, 16 कॉन्स्टेबल व 06 महिला कॉन्स्टेबल की कोतवाली व चौकियों क्षेत्र में अलग अलग टीमे गठित कर आशुतोष नगर, नगर निगम ऋषिकेश के सामने एवं आईडीपीएल में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों तथा बाजार में रेहड़ी ठेली एवं फड़ लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापन अभियान चलाया गया तथा अतिक्रमण हटाया गया।

सत्यापन न कराए जाने तथा अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है। जिसमें कुल किए गए सत्यापन-200, सत्यापन ना कराने वालों के कुल 4 का चालान कर 40 हजार जुर्माना वसूला। 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत किए गए कुल चालान 25 से 12500 जुर्माना वसूला। मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत किए गए कुल 40 चालान से 25000 जुर्माना वसूला।
