ऋषिकेश- मधुबन आश्रम में धूमधाम से मनाया जाएगा कृष्ण जन्म उत्सव,तैयारिया जोरो पर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर गोष्टी का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में मधुबन आश्रम के मैनेजर परमानंद ने बताया कि मधुबन आश्रम मैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां चल रही है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मधुबन आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्णोउत्सव, महाभिषेक,संकीर्तन, नृत्य नाटिका, प्रवचन एवम दिव्य महा प्रशाद का आयोजन किया जाएगा। इसमें 18 अगस्त को कृष्ण जन्म उत्सव, 19 को जन्माष्टमी, 20 अगस्त को नन्द उत्सवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें देश विदेश से भक्तगण जन्माष्टमी उत्सव में भाग लेने के लिए आश्रम पहुंचते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मधुबन आश्रम को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News