ऋषिकेश- रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल एवं इनरव्हील क्लब ने किया निशुल्क सात दिवसीय थेरेपी शिविर का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल एवं इनरव्हील क्लब द्वारा व्यापार सभा के सहयोग से निशुल्क सात दिवसीय थेरेपी शिविर का शुभारंभ किया है।
इस मौके पर रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल क्लब के अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि यदि किसी को भी किसी प्रकार की थेरेपी की आवश्यकता हो तो निम्न प्रकार की थैरेपि का विवरण उनके द्वारा दिए गए टेंपलेट में दिया गया है। जिसकी सहायता से कंप्यूटर में दी गई उक्त थेरेपी निशुल्क की जा रही है। जिससे आम जनमानस सभी लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। प्रथम दिन प्रथम सत्र में 30 व्यक्तियों ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास गर्ग, सचिव देव्वरथ अग्रवाल, कोषध्यस ललित जिंदल, चार्टर प्रेसिडेंट दीपक टायल, सुधीर राय उपस्थित रहे। साथ में इनर व्हील की प्रेसिडेंट दीपिका तायल ओर उनकी टीम साथ ही व्यापार सभा के प्रेसिडेंट मनोज कालरा सचिव पद्म शर्मा भी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News