ऋषिकेश- पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश में वादी अंकित सैनी पुत्र महेंद्र सैनी निवासी निकट भैरव मंदिर चंद्रभागा ऋषिकेश ने एक लिखित तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गुरुदेव फर्नीचर हाउस चंद्रभागा पुल के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं मोटरसाइकिल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा 6 अगस्त को कृष्णा नगर के पास से एक अभियुक्त को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में एयरपोर्ट का नाम और पता गुरिंदर सिंह पुत्र सुजिन्दर सिंह निवासी ग्राम दारापुर थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक आदित्य सैनी चौकी प्रभारी श्यामपुर, कांस्टेबल अमित राणा शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News