ऋषिकेश- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने किया प्रतिभाग
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिशचंद गुप्ता पालिका इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्मी, मीनाक्षी, अवनीत ने क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में प्रीति मजूमदार, प्रिंसी जाटव, वेदिका भी क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अंशिका, काजल, इशिका प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्मी, अंशिका, दीक्षा ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में संजना प्रथम,इशिका द्वितीय, रूबी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी दी और इसके लिए छात्राओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर सविता रानी, रुचि संगल, दिव्य, संध्या गुप्ता, सीमा कोठियाल आदि मौजूद थे।
