ऋषिकेश- जीएसटी (GST) में किए गए संशोधन के खिलाफ होटल एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम प्रधानमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-केन्द्र सरकार के अधीनस्थ जीएसटी कॉन्सिल द्वारा अधिसूचना जारी कर जीएसटी में किए गए संशोधन के खिलाफ होटल एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने जीएसटी में पुनः विचार करने की मांग करते हुए खाद्यान्न वस्तुओं, स्कूली शिक्षा के सामान को पूर्ण रूप से जीएसटी मुक्त किए जाने, अन्य पर एक प्रतिशत से पांच प्रतिशत तक कर लगाने, पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के अन्तर्गत लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य तीर्थाटन पर आश्रित है और व्यवसाय पूर्णता तीर्थयात्रियों पर निर्भर है। इन्हीं लोगों से होटल, लाॅज, धर्मशाला आदि की आय का स्रोत है। जीएसटी में संशोधन के बाद यात्री किराए पर जीएसटी का अतिरिक्त भार देने में असमर्थ है। केन्द्र सरकार की जीएसटी कांसिल ने होटल एकोमोडेशन पर एक हजार से कम कमरों पर 12 प्रतिशत तथा 7501/रुपए प्रतिदिन से अधिक किराए पर 18 प्रतिशत की जीएसटी लगाई है। जोकि अत्यधिक है अगर होटल लाॅज धर्मशाला आदि पर्यटन तीर्थाटन उधोग से जुड़े व्यवसाय पर जीएसटी लगानी ही है तो एक प्रतिशत से पांच प्रतिशत के मध्य लगाई जाए। जिस प्रकार अमेरिका में प्रत्येक वस्तु पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू है।
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की जीएसटी काॅन्सिल ने अधिसूचना संख्या 03/2017 सी टी (रेट) दिनांक 13-7-2022 सर्विसेज से संबंधित अधिसूचना सं0 11/2017-सीटी (रेट) दिनांक 28-6-2017 में संशोधन कर प्रत्येक वस्तु को जीएसटी के दायरे में लाया गया है। जिसकी मार आम आदमी पर पड़ रही है तथा स्कूली शिक्षा के सामान पर जीएसटी लगने से शिक्षा महंगी हो गई है। खाद्यान्न वस्तुओं को जी एस टी के अन्तर्गत लाने से मंहगाई बढ़ गई है जबकि खाद्यान्न वस्तुओं पर पूरे विश्व में कोई जीएसटी नहीं वसूली जाती है।
पेट्रोलियम पदार्थों को अभी तक जीएसटी के दायरे में नहीं लाया गया है जिस पर उत्पाद शुल्क, कस्टम ड्यूटी तथा राज्य सरकार द्वारा वैट वसूला जाता है। जिससे पेट्रोलियम पदार्थों जैसे पेट्रोल डीजल आदि के रेट बहुत ज्यादा है। प्रधानमंत्री से जीएसटी कांसिल में संशोधन पर पुनः विचार करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन गोपाल नागपाल, अंशुल अरोड़ा, भवानी शंकर व्यास, शम्भु पासवान, बृजपाल राणा, गजेन्द्र रतूड़ी, राजीव शर्मा, अमित दास, अमर बेलवाल, भगवती प्रसाद रतूड़ी आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News