ऋषिकेश- समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को गठित समिति की दिल्ली में बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड राज्य समान नागरिक संहिता की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसके ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की नियमित अंतराल में बैठकें हो रही हैं। इससे उम्मीद हो चली है कि जल्द ही उत्तराखंड में ये धरातल पर उतर सकेगा।
मंगलवार को समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को गठित विशेषज्ञ समिति की तीसरी बैठक नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में हुई। न्यायाधीश (सेवानिवृत) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में विषय को लेकर तमाम चर्चाएं हुई। इस विषय को लेकर नियमित अंतराल पर हो रही बैठक से स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। यदि जल्द ड्राफ्ट सामने आता है कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।
बैठक में न्यायाधीश (सेवानिवृत) प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौर, सदस्य सचिव अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News