ऋषिकेश- मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर बागपत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- 20 जून को वादी नीरज पुत्र स्वर्गीय राजू निवासी गली नंबर 9 बाल्मीकि नगर ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 6 जून को जयराम आश्रम ऋषिकेश से चोरी कर ली गई है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं मोटरसाइकिल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा 31 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर थाना बड़ौत जिला बागपत उत्तर प्रदेश से आवश्यक पुलिस बल साथ लेकर अभियुक्त नीतीश को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता नीतीश पुत्र कृष्ण पाल निवासी आजाद नगर थाना बड़ौत जिला बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुआ है।
अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल युवराज,कांस्टेबल लाखन सिंह, कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News