ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में की गई पुरातन छात्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा खोज संगोष्ठी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में खेल एक धर्म है को लेकर इंडियन स्पोर्ट्स प्रमोटर फोरम तथा पुरातन छात्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा खोज संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न खेलों में महारत हासिल करने वाले कोच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर छात्र छात्राओं को खेल के लिए प्रेरित किया। हेल्थ इवेंट मैनेजमेंट दिल्ली से आए मनीष प्रजापति ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए जितना महत्वपूर्ण शिक्षा है ठीक उसी प्रकार खेलकूद का भी अपना ही स्थान है। खेलकूद से स्वास्थ्य सही रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। आज की दुनिया के भौतिकवादी युग में जहां कंप्यूटर मोबाइल ने सारी दुनिया को अपने आगोश में ले रखा है। तो वही बच्चों का ध्यान शारिरिक खेलों से हट कर मोबाइल की खेलों की ओर बढ़ता चला जा रहा है। जिससे उनके शरीर में दुर्बलता आती जा रही है। और बचपन से ही देश की किशोर पीढ़ी गंभीर बीमारियों का शिकार होती जा रही है। विद्यालय के प्राचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। आज बच्चे खेल से दूर भागते जा रहे जबकि आज देखने में आता है कि देश की युवा पीढ़ी जो मेहनत कर खेलों में भी अपने उज्जवल भविष्य को तैयार कर रही हैं। इस अवसर पर देहरादून से आए हिंदू मायथोलोजी के विशेषज्ञ स्वास्तिक कोटनाला, कुश्ती के सुरेश पहलवान, एके चतुर्वेदी पूर्व जलकल अभियांता, पैरा ओलंपिक पदक विजेता नीरजा गोयल, पूर्व सभासद अंशुल अरोड़ा, दिलीप मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक आशीष मोहन, पंकज सती, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, हरेंद्र राणा , पुरातन छात्र ओम प्रकाश गुप्ता, अपर्णा सिंह, आदित्य डंगवाल, नुपुर गोयल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य राजीव लोचन सिंह तथा संचालन व्यायाम शिक्षक पंकज सती ने किया।

%d bloggers like this:
Breaking News