ऋषिकेश- उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कैब ओला उबर को उत्तराखंड में लाइसेंस निरस्त कर पूर्णता प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पवार, गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, सह सचिव रमेश सिंह रावत, ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी मैक्सी ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग, सह सचिव सोमेंद्र बासु, जौली ग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी सर्विस के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, अशोक रावत ,सुरेश लेख वार ,मुकेश आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News