ऋषिकेश- भरत बिहार में राजस्व की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर उप-जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- छात्र संघ ने भरत विहार ऋषिकेश में राजस्व की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा के नेतृत्व में छात्रों ने तहसील कार्यालय में एकत्रित होकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि भरत बिहार में कुछ भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग करके बेचा जा रहा है। जबकि पूर्व में इस भूमि पर निर्माणाधीन भवनों को सील भी किया जा चुका है। इसके बावजूद भी धड़ल्ले से निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने भवनों को ध्वस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा 3 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में मधुर शर्मा, आलेख चौरसिया, देवेंद्र बोहरा, अंकित शर्मा, ऋषभ कुमार, कुलवीर कंडियाल, आशीष, वसीम अली, अनस मलिक, अतुल पवार, अंकित पैन्यूली, गौरव राणा, आदित्य कुमार, सौरव, अमन थापा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News