ऋषिकेश- 15 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ संसदीय कार्यमंत्री व राष्ट्रपति चुनाव के संयोजक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने 15 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।
मंगलवार को मंत्री डॉ. अग्रवाल ने पत्र प्रेषित कर अपनी बधाई दी। कहा कि आप देश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। आपके संघर्षों का लाभ देश को मिलेगा। कहा कि आपके अनुभवों से नव भारत के निर्माण में मदद मिलेगी। ओडिशा में पार्षद के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से आज देश के 15 वीं राष्ट्रपति तक के सफर तक आपका भारतीय राजनीति में बहुमूल्य योगदान रहा है। आपके राष्ट्रपति बनने के बाद से बहुत से नए कीर्तिमान बने हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News