ऋषिकेश- उत्तराखंड मे कोरोना बढ़ता प्रकोप आज नये मरीजो का आंकड़ा 200 से ऊपर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बीते कुछ महीनों में नियंत्रण के बाद एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। आज कोरोना संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 894 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 201 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 103 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 117, हरिद्वार से 12, उधम सिंह नगर में 13, पौड़ी में 2, उत्तरकाशी में 7, अल्मोड़ा में 4, उधम सिंह नगर में 13, चंपावत में 4, नैनीताल में 37, पिथौरागढ़ में 3, उत्तरकाशी में 7, टिहरी में 1 मामले सामने आए है। सक्रिय मामलों की संख्या 894 हो गई है जिनका इलाज चल रहा है। जबकि सैंपल पॉजिटिवी 10.78 प्रतिशत और रिकवरी 95.36 प्रतिशत है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News