ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुल का शटरिंग गिरने के दो मजूदर की मौत, 6घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
रुद्रप्रयाग- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग से 6 किमी की दूरी पर नरकोटा के पास बन रहे निर्माणाधीन पुल की शटरिंग पलट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी 6 घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम को शटरिंग में दबे हुए मजदूरों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुल का निर्माण ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत आरसीसी कंपनी द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। अभी पुल के लिए शटरिंग का कार्य चल रहा है, इसी दौरान हादसा हो गया। फिलहाल आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत बचाव कार्य में लगी हैं।
ऑल वेदर सड़क परियोजना के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने की खबर जैसे ही मिली रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसपी आयुष अग्रवाल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जिले की टॉप मशीनरी के साथ एसडीएम अर्पणा ढौंढियाल भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। हादसा सुबह नौ बजे के करीब हुआ। बता दें कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नरकोटा में ऑल वेदर कार्य के तहत पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह पुल डबल लेन के तहत बनाया जा रहा है, जिस पर 64 करोड़ की लागत खर्च की जानी है। ऑल वेदर रोड निर्माण के कार्य के बाद से राजमार्ग की स्थिति भी बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह भूस्खलन होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इस घटना ने ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की पोल भी खोलकर रख दी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News