ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 189 नये मरीज मिले,100 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। आज कोरोना संक्रमण के 189 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 750 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 189 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 100 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 113, हरिद्वार से 16, उधम सिंह नगर में 5, पौड़ी में 30, उत्तरकाशी में तीन, अल्मोड़ा में 8, उधम सिंह नगर में 5 मामले सामने आए है। सक्रिय मामलों की संख्या 750 हो गई है जिनका इलाज चल रहा है। जबकि सैंपल पॉजिटिवी 10.65 प्रतिशत और रिकवरी 95.37 प्रतिशत है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News