ऋषिकेश- भाजपा वीरभद्र मंडल ने दी स्कूली बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से आईडीपीएल इंटर कॉलेज में अध्ययनरत 600 बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व और प्लास्टिक के होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
वीरभद्र मंडल महामंत्री व पार्षद सुंदरी कंडवाल ने विद्यार्थियों को बताया कि हम सभी एक बार प्रयोग होने प्लास्टिक का निषेध कर अपने पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। बताया कि पॉलिथीन हटाना है पर्यावरण बचाना है। इस मुहिम में लगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लेकर कि हम प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे और पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराएंगे। हमारी सरकार और संगठन का संकल्प जहां एक तरफ हम प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाएंगे। वहीं दूसरी ओर पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करेंगे। मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने विद्यालय परिवार को इस मुहिम में सहयोग करने के लिए प्रधानाचार्य राजीव लोचन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव लोचन ने कहा कि हम सब मिलकर अपने पर्यावरण को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, माया घले, होमराज गुप्ता, शशि सेमल्टी, राहुल कुकरेती, जमुनोत्री चौहान, गीता मित्तल, तिलक चौहान आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News