ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 19 नये मरीज मिले, 23 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 19 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 23 मरीज ठीक हुए हैं। 123 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92997 हो गई है।
देहरादून जिले में नौ, हरिद्वार में तीन, उत्तरकाशी में चार, अल्मोड़ा में दो, चमोली में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1173 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

%d bloggers like this:
Breaking News