ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 44 नये मरीज मिले, 42 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 44 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 42 संक्रमित ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1,522 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों में नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। देहरादून जिले में 26, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में पांच, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, चमोली व चंपावत जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। 42 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 316 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.81 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत दर्ज की गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News