ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 48 नये मरीज मिले, 29 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक माह में सक्रिय मरीजों में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार हो गया है। बीते 24 घंटे के भीतर 48 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 29 मरीज ठीक हुए हैं। एक महीने के भीतर सक्रिय मरीजों में लगभग 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 30 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में सात, नैनीताल में तीन, ऊधमसिंह नगर में चार, अल्मोड़ा में दो, चमोली, पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 12 जिलों में 318 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News