ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने पर छिद्दरवाला में टिहरी के प्रवासियों ने आतिशबाजी कर किया स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने पर छिद्दरवाला में टिहरी जिले के प्रवासियों ने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।
मंगलवार को छिद्दरवाला स्थित गुरुद्वारा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आतिशबाजी की गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल के टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने से विकास की गति में बढ़ोतरी होगी। कहा कि डॉ. अग्रवाल के काम करने की शैली विकास परक है। ऋषिकेश विधानसभा से चार बार विधायक उनकी विकास परक सोच को दर्शाता है। ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि टिहरी जिले के मंत्री बनने से जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के बजट रिलीज होने में अड़चने नहीं पैदा होंगी। इससे दोनों जिलों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अक्सर समय पर बजट ना मिलने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अग्रवाल के टिहरी जिले में प्रभारी मंत्री बनने पर यहां की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि डॉ अग्रवाल सबका साथ सबका विकास की धारणा से कार्य करते हैं। प्रभारी मंत्री बनने से हर वर्ग के लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर आतिशबाजी कर डॉ अग्रवाल को बधाई दी। स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, प्रधान भगवान सिंह मेहर, सोबन सिंह कैंतुरा, प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह लाला, पूर्व प्रधान हरीश कक्कड़, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, महामंत्री श्यामपुर मण्डल भूपेंद्र रावत, कैलाश रतूड़ी, बृज मोहन जोशी, बिशन सिंह बिष्ट, कपिल कक्कड़, राकेश पोखरियाल, अनिता राणा, कुलवीर बिष्ट, अम्बर गुरंग, आयुष रावत, चन्द्रवीर सिंह सजवाण, धर्म सिंह चौहान सहित टिहरी जिले के प्रवासी ग्रामीण आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News