ऋषिकेश- पुरषोत्तम शर्मा द्वारा लिखित और गाये भजन “प्रभु कब मिलोगे” का हुआ भव्य लोकार्पण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- डाटा कंप्यूटर्स के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस की दिव्य संध्या पर प्रसिद्ध योगी, गीतकार और भजन गायक पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा भजन प्रभु आप कब मिलोगे का भव्य लोकार्पण किया गया। भजन का लोकार्पण पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा व डाटा कंप्यूटर्स निदेशक मुकेश अग्रवाल, चेतन शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। मनोहारी भजन को लेखनबध और गायन योगिराज ने स्वयं ही किया है, और इसे संगीतबद्ध किया है। प्रसिद्ध संगीतकार शशांक सिंह धापा ने
भजन का लोकार्पण बहुत ही भव्य व सुखद रहा, जिसमें शहर के कई विशिष्ट व्यक्ति भी प्रतिभागी हुए। यह भजन योगी राज की माता स्वर्गीय संत आत्म ज्ञानेस्वरी, साधारण जनमानस, साधकों और आध्यात्मिक चेतन्य को समर्पित किया। इसमें अनंतपाल सिंह, अनिल कुकरेती, प्रतीक यादव, प्रकाश कंडारी, दिवाकर मिश्रा, अनूप कठैत, प्रभुदयाल शर्मा, कुलदीप सिंह, कृष्णा त्यागी, अमित अत्रे, सौरभ हर्षवाल, निखिल पाण्डेय समिलित हुए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News